[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी ने नीमकाथाना सर्किल के 4 थानों का निरीक्षण किया:बोले- निष्पक्ष चुनाव प्राथमिकता, नशे के नेटवर्क पर होगी सख्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

एसपी ने नीमकाथाना सर्किल के 4 थानों का निरीक्षण किया:बोले- निष्पक्ष चुनाव प्राथमिकता, नशे के नेटवर्क पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी ने नीमकाथाना सर्किल के 4 थानों का निरीक्षण किया:बोले- निष्पक्ष चुनाव प्राथमिकता, नशे के नेटवर्क पर होगी सख्त कार्रवाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायतीराज चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को सीकर एसपी ने नीमकाथाना सर्किल के चार थानों का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने और अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए।

एसपी संजीव नैन ने नीमकाथाना कोतवाली, नीमकाथाना सदर, पाटन और डाबला थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने और अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए। एएसपी लोकेश मीणा और पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान के साथ उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

चुनाव में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी

एसपी संजीव नैन ने कहा- पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आमजन के सहयोग से काम करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नशे के नेटवर्क पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार और अपराध नियंत्रण को लेकर सीकर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में शामिल बड़े आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल नशे से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अब उसकी दूसरी और तीसरी कड़ी से जुड़े लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी।

आमजन से अपील

एसपी ने आमजन से नशे के कारोबार को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करने और नशे के जाल में नहीं फंसने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin