[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ पुलिस ने पाइप चोर और NDPSके आरोपी को पकड़ा:46 किलो डोडा पोस्त छिलके के मामले में था फरार, एक ने कंपनी स्टॉक से चुराए थे 70 पाइप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ पुलिस ने पाइप चोर और NDPSके आरोपी को पकड़ा:46 किलो डोडा पोस्त छिलके के मामले में था फरार, एक ने कंपनी स्टॉक से चुराए थे 70 पाइप

सुजानगढ़ पुलिस ने पाइप चोर और NDPSके आरोपी को पकड़ा:46 किलो डोडा पोस्त छिलके के मामले में था फरार, एक ने कंपनी स्टॉक से चुराए थे 70 पाइप

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने 70 पाइप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। इस मामले में 22 मार्च को मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 46 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ था।

स्टॉक की जांच में कम मिले 70 पाइप

अगस्त 2026 में फरमान खां निवासी मोडावासी, राजगढ़ ने रिपोर्ट दी थी कि कंपनी में रखे पाइपों के स्टॉक की जांच करने पर अलग-अलग 70 पाइप कम मिले। रिपोर्ट में कहा गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति पाइप चोरी कर ले गया।

इस पर सुजानगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में राजाराम गोदारा (39) निवासी तेहनदेसर, थाना सांडवा और सुमित कालेर (26) निवासी रामपुरा, थाना छापर को गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित गोपाललाल जाट (46) को गिरफ्तार किया। वह निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के किशनपुरा, जिला चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है।

ट्रक में पशु आहार की बोरियों के बीच मिला था डोडा पोस्त

पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2026 को मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान लाडनूं की तरफ से आए एक ट्रक की तलाशी ली गई थी। तलाशी में पशु आहार की बोरियों के बीच डोडा पोस्त छिलका मिला था। पुलिस ने 46 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद कर ट्रक जब्त किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin