[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ के वार्ड 14 में पेयजल संकट:जलदाय विभाग ने टैंकर से भेजा मटमैला पानी, लोगों को नहीं मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ के वार्ड 14 में पेयजल संकट:जलदाय विभाग ने टैंकर से भेजा मटमैला पानी, लोगों को नहीं मिली राहत

रतनगढ़ के वार्ड 14 में पेयजल संकट:जलदाय विभाग ने टैंकर से भेजा मटमैला पानी, लोगों को नहीं मिली राहत

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में वार्ड 14 के निवासी पिछले दस दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार को जलदाय विभाग ने टैंकर से पानी भेजा, लेकिन वह भी मटमैले रंग का था, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

वार्ड 14 के पार्षद मनोज सोनी ने बताया कि चेजारों के मोहल्ले में कई दिनों से पानी की समस्या है। उन्होंने विभाग से बार-बार टैंकर भेजने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

क्षेत्र में पानी के कई स्रोत रखरखाव के अभाव में बंद पड़े हैं। कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। नहरबंदी के कारण आपणी योजना का पानी भी नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। टैंकर से आया मटमैला पानी भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77