नीमकाथाना में सेना के दो सपूतों को दी जाएगी श्रद्धांजलि:प्रतिमाओं का होगा अनावरण, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
नीमकाथाना में सेना के दो सपूतों को दी जाएगी श्रद्धांजलि:प्रतिमाओं का होगा अनावरण, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित आगरी गांव में कल कार्यक्रम होने जा रहा है। मैदाला बालाजी मंदिर के पास दो चचेरे भाई सैनिकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। वायुसेना के जवान बलवीर सिंह बेंगलुरु में तैनात थे। एक दुर्घटना में हथियार जमा करवाने जाते समय सेना की गाड़ी से टक्कर के कारण उनका निधन हो गया। उनके चचेरे भाई मुकेश सिंह 14 राज रफ पठानकोट में सेवारत थे। ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत के कारण उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 6 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों वीर सैनिकों की प्रतिमाएं मैदाला बालाजी धाम में एक ही स्थान पर स्थापित की जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036706


