[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवनारायण भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

देवनारायण भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

लोहार्गल : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल में देवनारायण भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शनिवार को आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गोल्याना से प्रारंभ होकर देवनारायण मंदिर बगीची स्थित गुर्जर धर्मशाला तक पहुंची इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से भाग लिया, जबकि युवा, बुजुर्ग और बच्चे उत्साहपूर्वक साथ चले। ऊंट, घोड़े, बग्घियां और सजे हुए हाथियों ने यात्रा को और भी भव्यता प्रदान की। विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और धार्मिक उमंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

यात्रा में संत बलदेव दास महाराज, सांवतराम भगत सहित कई संत-महात्माओं की उपस्थिति रही, जिससे धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया।

इस अवसर पर बलदेवाचार्य महाराज कलाकोटा, विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रधान दिनेश सुंडा, कांग्रेस नेता रवींद्र भड़ाना, आईपीएस अधिकारी एवं सूरत के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर, नवलगढ़ डीवाईएसपी राजवीर सिंह, भाजपा नेता दिनेश धाबाई मंडावा, लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह, देवसेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, बागोरिया की ढाणी सरपंच राजेंद्र सैनी, टूडपुरा सरपंच भंवर सिंह निवास, नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, निवास कोली सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

4 से 12 मई तक होगा 108 कुंडीय श्री देवनारायण महायज्ञ
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 4 मई से 12 मई तक 108 कुंडीय श्री देवनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देशभर से संत, महात्मा और श्रद्धालु एकत्रित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

समारोह समिति ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई, इस आयोजन में टीम राजकुमार शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। राजवीर सिंह, धर्मसिंह चिराना, महेन्द्र कुल्हरी, सुमेर सुंडा, श्याम सिंह, कानसिंह चिराना, अंकुश गोल्याना, सुनील पोशवाल, पंकज गुर्जर, सूरजभान गुर्जर, इकबाल चिराणा, समदर पहाड़िला, अरविंद सैनी, सुरेन्द्र सैनी, दिनेश थोरी, महेश पालीवाल, सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखे। कार्यकर्ताओं ने न केवल पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, बल्कि यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी सहयोग प्रदान किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet