[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर परिंडा अभियान की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर परिंडा अभियान की शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर परिंडा अभियान की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर नवयुवक मंडल में परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम पूरा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के निर्देशानुसार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदेव सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बलदेव सैनी ने कहा कि परिंडा अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी के साथ सेवादल के प्रदेश सचिव मोइनुद्दीन खान, प्रदीप शर्मा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष संपत सिंह शेखावत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टाइगर, अयूब बिल्लू, लोकेश जांगिड़, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सांखला, हरिराम सैनी, सोहनलाल सैनी, अदनान खत्री, मिथुन सबल, धर्मेंद्र पारीक, सुरेंद्र शास्त्री, नरेश चौहान, अमान खत्री, जावेद बाहुबली, आरिफ चौहान, मनोहर सैनी, देवेंद्र, ओम प्रकाश चेजारा, रवि जागृत, हरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिंडा अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंदों के लिए पानी के पात्र लगाए गए। आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet