श्रीमाधोपुर में अशोक गहलोत का जन्मदिन:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की, पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
श्रीमाधोपुर में अशोक गहलोत का जन्मदिन:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की, पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया। राजस्थान युवा कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एड. आदित्य प्रताप सिंह नरुका के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाबा ब्रह्मचारी आश्रम पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरी सब्जियां और फल खिलाए। बाबा सतगिरी की उपस्थिति में पहलगांव हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। पक्षियों के लिए चुगा पात्र और परिंडे लगाए गए। साथ ही छायादार पेड़ों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर बार संघ अध्यक्ष रामजीलाल सेनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की बिवाल, एड. रणवीर सिंह और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री कृष्ण गौशाला श्रीमाधोपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। यहां कांग्रेस पार्षद मदन चौहान, पार्षद नंदकिशोर सैनी, पार्षद जगदीश प्रसाद मीणा, पार्षद विनेश सैनी, महेंद्र उपाध्याय, राजू सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034286


