[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्री डॉ गिरजा व्यास के असामायिक निधन पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस में श्रद्वाजली सभा का आयोजन किया गया तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति गिरजा व्यास के अद्वितीय योगदान को याद किया गया तथा डॉ गिरजा व्यास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफिक मंडेलिया ने कहा कि डॉ गिरजा व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए पुरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सषक्त एवं मजबुत प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया तथा केन्द्रिय मंत्री के पद पर रहते हुए तत्कालिन केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर देष के आमजन को उन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है।

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहता ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, गोविन्द महनसरिया, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, कमला पुनियां, रमजान खान, नारायण बालाण, रामेश्वर प्रजापत, रामप्रताप कांटिवाल, लालचंद सैनी, शिवकुमार शर्मा, विधाधर मेघवाल, विमल शर्मा, सोहनलाल मेघवाल, निसार खान, विनोद खटीक, आरिफ रिसालदार, बजरंग बजाड, प्यारेलाल दानोदिया, चंदन मेघवाल, अनीस खां, तोफिक खान, बाबू खान, रामेश्वर नायक, जाफर खान, गोपाल शर्मा, अब्बास खां, तारीख नागौरी, असलम खां मोयल, समीउल्लाह गौरी, अजू लुहार, मुस्लिम लुहार, आसिफ निर्माण, सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया।

Related Articles