भाजपा ने किया जिलास्तरीय डॉ. अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन
भाजपा ने किया जिलास्तरीय डॉ. अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के सम्मान में अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत चूरू में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया बतौर अथिति मौजूद रहें। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बाबासाहेब को लेकर कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक साधने का काम किया लेकिन कांग्रेस ने कभी भी बाबासाहेब का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद में जाने से रोका क्योंकि कांग्रेस बाबा साहब की विद्वता से डरती थी। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने बचपन से ग़रीबी और छुआछूत को नजदीक से देखा और उनका सामना करते हुए दुनिया के सबसे विस्तृत संविधान का निर्माण कर देश के सुपुर्द किया।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने बाबासाहेब के सम्मान में भाजपा द्वारा किये गये कार्य गिनवाये और कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान को कभी नहीं भूलेगा।प्रदेश मंत्री डॉ वासु चावला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही दलित व शोषित समाज को न्याय दिलाने का काम किया है।जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा मिलती है और भाजपा बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर डबल इंजन सरकार के रूप में आम जन को विकास की सौगात दे रही है।भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने बाबासाहेब के साथ कांग्रेस द्वारा किये गये तुष्टिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा की बाबासाहेब किसी भी जाति या समुदाय विशेष के नहीं थे बल्कि बाबासाहेब ने पूरे देश की व्यवस्था को सुधारने में अपना अहम और अविस्मरणीय योगदान दिया अतः सभी वर्ग बाबासाहेब को एक नजरिये से देखें इसके लिए जन जागरण कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है।कार्यशाला में आए हुए सभी लोगों को बाबासाहेब पर लिखी बुकलेट वितरित की गई।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता नवरंग वर्मा, भाजपा नेता रामस्वरूप मेघवाल, हरिराम चोपड़ा, भाजयुमो महामंत्री गुरु धानका, भाजपा किसान मोर्चा के महेन्द्र धानक, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, सरपंच संतोष मेघवाल, आनंद रैगर, पवन चाँवरिया, विमल वाल्मीकि ने भी कार्यशाला में विचार व्यक्त किए।कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब अमर रहें की नारे लगाये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा गंगाधर लाखन, नगर महामंत्री प्रकाश नायक, पूर्व पार्षद विजय शंकर, एडवोकेट भंवरलाल कड़ेला, श्रीचंद छापरवाल, विनोद नायक राजासर, गोविन्द इंदौरा, संतलाल झारिया, रमेश पेंटर, मूलचंद दूत, फरियाद खान, विजेंद्र ढाणी खुढाणी, दिनदयाल सैनी, सांवरमल मेघवाल,विजय बाल्मीकि पूर्व पार्षद , नत्थुराम लुगरिया, हीरालाल चांवरिया, परमेश्वर हटवाल, ललित महिचा, ओमप्रकाश बरोड़,नरेश गोठवाल, ओम प्रकाश गोठवाल, प्रदीप महिचा, प्रेम शांसी, सुरेंद्र नायक, इंदरचंद धानक, गोविंद इंदौरा, मुंशी राम धानक, बुधराम मेघवाल पूर्व सरपंच, प्रभु दयाल महेचा, चंद्र प्रकाश गोठवाल, माथूराम नायक, रामेश्वर धौलपुरिया, गजानंद खेड़ीवाल, सांवरमल गहनोलिया, धर्माराम महिचा हीरालाल नायक, दीनदयाल सियोता, केशराराम नायक राजासर एवं महिलाओं सहित सेंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।