[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सादगी पूर्ण मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सादगी पूर्ण मनाया

विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सादगी पूर्ण मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विष्णु के अवतार अस्त्र व शास्त्रों के ज्ञाता अजर अमर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव विप्र सेना के जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा के नेतृत्व में बडी सादगी से मनाया गया । इस अवसर पर गुलझारी लाल शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं । उन्होंने आतताई राजाओं को अपने फरसे का ग्रास ब़नाया था जो कि आज के आतंकवादी परिवेश में उनके विचार प्रासंगिक है । विप्र सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत थे । भगवान परशुराम से समाज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए व कि उनके त्याग एवं साहस की भावनाओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए । समारोह में पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकको को श्रद्धांजली भी अर्पित की गई । इस अवसर पर रामचन्द्र पाटोदा विनोद हीसारिया, बालमुकन्द शर्मा, लीलाधर पुरोहित, अनुप पुरोहित, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, शिक्षाविद् सज्जन कुमार शर्मा, विकाश शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक शर्मा, कमलेश शर्मा, श्रुति शर्मा, प्राची शर्मा व अनेक गणमान्य विप्र जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22