[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू भारत स्काउट गाइड द्वारा पहलगाम नरसंहार का विरोध शांति मार्च से किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू भारत स्काउट गाइड द्वारा पहलगाम नरसंहार का विरोध शांति मार्च से किया

स्काउट गाइड्स ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाना जरूरी - भांंबू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्यके भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देश की अनुपालना में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में झुंझुनूं के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र भांबू के मुख्य आतिथ्य में स्काउट्स गाइड्स ने पहलगाम नरसंहार का विरोध शांति मार्च निकाल कर किया।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत नेन बताया कि इस दौरान स्काउट कार्यालय से स्काउट्स गाइड्स शांति मार्च के रूप में रवाना होकर शहीद स्मारक पहुंचा जहां पर मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित कर, मौन रखकर पहलगाम हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने युवाओं, स्काउट्स गाइड्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का यह सही समय है। पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमारे सैनिक, हमारे राष्ट्र का नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार है।

विधायक भांबू ने कहा कि स्काउट गाइड मिनी आर्मी की तरह राजस्थान प्रदेश में कार्य कर रहा है तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की गतिविधियां झुंझुनूं जिले में रचनात्मक कार्यों के माध्यम से बालक बालिकाओं युवक युवतियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी पर्यटकों को विश्व भारती शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान सिंघाना के प्रशिक्षु शिक्षकों, स्काउट गाइड्स ने प्रभारी अधिकारी मोहनलाल सैनी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सी ओ. गाइड सुभीता महला, डॉ.नवीन ढाका,बीएसटीसी प्रभारी मोहनलाल सैनी, रोवर लीडर विक्की कुमार, स्काउट मास्टर दिनेश कुमार सहित सैकड़ो प्रशिक्षु छात्र, छात्राएं एवं आम जन उपस्थित रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22