पति से झगड़े के बाद पत्नी ने छोड़ा घर:पति ने ससुराल वालों पर लगाया पत्नी को गायब करने का आरोप
पति से झगड़े के बाद पत्नी ने छोड़ा घर:पति ने ससुराल वालों पर लगाया पत्नी को गायब करने का आरोप
चूरू : चूरू के वार्ड 41 में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। 43 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार उर्फ टीनू सोनी की 35 वर्षीय पत्नी घर छोड़कर चली गई है। संतोष कुमार 24 अप्रैल को जयपुर से घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। अगले दिन 25 अप्रैल को उनकी पत्नी अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से चली गई। संतोष ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
पति का आरोप है कि उसकी सास, साला और साली के बहकावे में आकर पत्नी पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है। उसका यह भी कहना है कि पत्नी उसे रोजाना जान से मारने की धमकी देती थी। संतोष को शक है कि उसके ससुराल पक्ष ने ही पत्नी को गायब किया है। कोतवाली थाने में पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाने के हैड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045445

