एसएमएल कॉलेज में शारदा देवी पवन कुमार गाडिया द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का लोकार्पण संपन्न
एसएमएल कॉलेज में शारदा देवी पवन कुमार गाडिया द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का लोकार्पण संपन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सेठ मोती लाल शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र समिति के तत्वाधान में एसएमएल कॉलेज में एक बड़ी साइज का वाटर कूलर कालेज के साइंस ब्लॉक में शारदा देवी गाड़िया धर्मपत्नी पवन कुमार गाड़िया झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग से प्रदत्त का विधिवत उद्घाटन सोमवार जन्म प्रातः 10:15 बजे किया गया। इस अवसर पर एसएमएल एलुमनी सहसचिव, सत्यदेव दडिया सदस्य एवं दानदाता परिवार से शारदा देवी पवन कुमार गाडिया, अनीता गौरव गाडिया, केशव गाडिया,नं एसएमएल कॉलेज प्राचार्य राजेश निर्वाण, केमिस्ट्री सहायक प्रोफेसर बीएल शर्मा, बबीता जांगिड, डॉक्टर मुकेश शर्मा, डॉ नरेन्द्र शर्मा, सुभाष सैनी, अभिलाषा शर्मा सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया, स्वागतजन्म जबकि सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विदित है कि कॉलेज मुख्य द्वार पर एलुमनी एसोसिएशन के तत्वाधान में कालेज के पूर्व छात्र कौशल खंडेलिया के सौजन्य से एवं लॉ कॉलेज में शीतल जल मंदिर विगत छः वर्षा से संचालित है। आज के दानदाता पवन कुमार गाडिया भी कॉलेज के पूर्व छात्र है। प्राचार्य डॉ. राजेश निर्वाण ने एलुमनी एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि वे समय समय पर कालेज में पूर्व छात्रों के सहयोग से सेवा के कार्य करते रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035132


