मावंडा खुर्द में आतंकी हमले का विरोध:बाजार बंद रहा, आतंकवाद का पुतला जलाया
मावंडा खुर्द में आतंकी हमले का विरोध:बाजार बंद रहा, आतंकवाद का पुतला जलाया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के मावंडा खुर्द में आतंकी हमले में धर्म के आधार पर की गई हत्याओं के विरोध में बाजार बंद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य बस स्टैंड पर आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शन किसी एक जाति या धर्म के खिलाफ नहीं है। यह केवल धर्म के आधार पर की जा रही हिंसा के विरोध में है। क्षेत्र के सभी समुदायों से अधिक से अधिक संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों ने बंद को सफल बनाया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस प्रदर्शन के माध्यम से लोग आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037779


