यमुना नहर के मुद्दे पर सरकार विफल-सांसद ओला:बोले-हरियाणा से अधिशेष जल का एमओयू राजस्थान के किसानों के साथ अन्याय
यमुना नहर के मुद्दे पर सरकार विफल-सांसद ओला:बोले-हरियाणा से अधिशेष जल का एमओयू राजस्थान के किसानों के साथ अन्याय

पिलानी : झुंझुनूं सांसद बिजेंद्र ओला ने पिलानी के सरदारपुरा गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह में यमुना नहर के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यमुना नहर और किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर सरकार विफल रही है।
सांसद ओला ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए हरियाणा के साथ नए एमओयू में सिर्फ अधिशेष जल देने का प्रावधान है। उन्होंने मुख्यमंत्री की धन्यवाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है।

विधायक पितराम सिंह काला ने पिलानी की जल समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दौरे में कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल का जिक्र तक नहीं किया। टास्क फोर्स की बैठक में भी उनकी भागीदारी केवल औपचारिक रही। इस अवसर पर सांसद ओला और विधायक काला ने गांव में इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन किया।
इस दौरान पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, माणकचंद और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझड़िया ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुनीता धत्तरवाल, नरेन्द्र लमोरिया, सुनीता चौधरी, सुशीला चौधरी, अजीज खान मंड्रेला, समाज सेवी रोहिताश्व रणवा, विरेन्द्र सिंह पूनिया, विनोद काजला, संजय सैनी, रामूजी मोरवा, सत्यवीर धत्तरवाल, सुरेन्द्र मेघवाल, रणवीर धत्तरवाल, विनोद भगीना, अमीलाल जीणी, अनिल खुडाना, राजवीर बनगोठड़ी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।