[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि विज्ञान केंद्र में घुसकर मारपीट:अतिक्रमण के इरादे से घुसे आरोपी, प्रभारी ने दर्ज करवाया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कृषि विज्ञान केंद्र में घुसकर मारपीट:अतिक्रमण के इरादे से घुसे आरोपी, प्रभारी ने दर्ज करवाया मामला

कृषि विज्ञान केंद्र में घुसकर मारपीट:अतिक्रमण के इरादे से घुसे आरोपी, प्रभारी ने दर्ज करवाया मामला

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। यह केंद्र श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अधीन संचालित होता है। केंद्र के प्रभारी डॉ. महेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 25 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे सीमावर्ती काश्तकार सुभाष जादिम, पप्पूराम यादव, मुकेश यादव, जितेंद्र यादव और उनके परिवार की महिलाएं जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से केंद्र में घुस गए।

कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अनिल कुमार और हंसराज सागीवान के साथ मारपीट की गई। डॉ. चौधरी के बचाव में आने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोपियों ने कर्मचारी अनिल कुमार और चालक नवदीप सिंह के मोबाइल छीन लिए। कार्यालय की गाड़ी पर कब्जा कर लिया और उस पर हमला किया। रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्र के कर्मचारी जान बचाकर कार्यालय में भाग गए। घटना के बाद से सभी कर्मचारी भयभीत हैं। अजीतगढ़ डीएसपी उमेश गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77