[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सीएम का फूंका पुतला:जिला रद्द करने का विरोध, क्रमिक भूख हड़ताल जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सीएम का फूंका पुतला:जिला रद्द करने का विरोध, क्रमिक भूख हड़ताल जारी

नीमकाथाना में सीएम का फूंका पुतला:जिला रद्द करने का विरोध, क्रमिक भूख हड़ताल जारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला का दर्जा वापस लेने के विरोध में आंदोलन जारी है। छावनी के वार्ड 25 भडंग मोहल्ले में क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। विधायक सुरेश मोदी ने सरकार से नीमकाथाना को जिला दर्जा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की अनदेखी से पूरे सीकर संभाग में असंतोष बढ़ेगा। इससे सरकार की छवि खराब होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जन आंदोलन का असर लंबे समय तक रह सकता है।

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना किसी मापदंड के जिला दर्जा रद्द किया है। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना जिला बनने के सभी मानक पूरे करता था। यह मांग वर्षों पुरानी थी। जनता में सरकार के इस फैसले को लेकर रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस फैसले का विरोध तब तक जारी रखेंगे, जब तक सरकार नीमकाथाना को जिला का दर्जा वापस नहीं देती।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77