पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कल चूरू बंद:विहिप और बजरंग दल करेंगे आतंकवाद का पुतला दहन, व्यापारियों से की बंद की अपील
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कल चूरू बंद:विहिप और बजरंग दल करेंगे आतंकवाद का पुतला दहन, व्यापारियों से की बंद की अपील
चूरू : चूरू के श्रीपंचमुखी बालाजी मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में संगठनों ने शनिवार को चूरू बंद का आह्वान किया है।
विश्व हिंदू परिषद के हरीश बजाज ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। बंद के दौरान गढ़ चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता आतंकवाद का पुतला दहन करेंगे। आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी भी की जाएगी।
बजाज ने केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बैठक में गोपीचंद शर्मा, बिनोद ओझा, महेश गौड़, कपिल चंदेल, विनोद राठी और विनोद शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040216


