[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा, बोले-आरोपी अभी भी खुले घूम रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा, बोले-आरोपी अभी भी खुले घूम रहे

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा, बोले-आरोपी अभी भी खुले घूम रहे

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं के बागोरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिवार ने बुधवार को एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने उदयपुरवाटी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 15 अप्रैल की रात बीरूहाला के मुकेश गुर्जर, डूंगर हाली ढाणी के सचिव दिनेश रावत और कुछ अन्य लोग उनके घर आए। वे उनकी नाबालिग बेटी को उठाकर पहाड़ियों में ले गए। परिवार को जब पता चला तो वे तलाश में निकले। पहाड़ी में नाबालिग और आरोपी मिल गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं। वे पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार रात तीन लोग बाइक से पीड़िता के घर आए। ग्रामीणों की मदद से एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया।

उदयपुरवाटी थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा का कहना है कि पकड़े गए व्यक्ति का दुष्कर्म मामले से कोई संबंध नहीं था। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। डीएसपी नवलगढ़ राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान धारा 164 के तहत दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22