[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना : होटल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, लूटपाट व रंगदारी के मामले पुलिस को मिली सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना : होटल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, लूटपाट व रंगदारी के मामले पुलिस को मिली सफलता

न्यू मुकेश होटल पर तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट का मामलाः दो आरोपित गिरफ्तार

सिंघाना : स्थानीय न्यू मुकेश होटल में 14 अप्रैल 2025 को हुई मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ छोटू पुत्र हजारीलाल गुर्जर (जैसाराम की ढाणी) और श्रीपाल उर्फ ढिलिया पुत्र कैलाशचंद गुर्जर (टीकुपुरा) के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सचिन, श्रीपाल, अर्जुन उर्फ मोरिया, राकेश उर्फ गधिया और कुलदीप उर्फ केडी सहित 4-5 बदमाशों ने होटल पर हमला बोला। उन्होंने कर्मचारियों कृष्ण सैनी और शेरा सैनी पर लाठियों से हमला कर उनके सिर फोड़ दिए, काउंटर और सामान तोड़ा, गल्ले से 35 हजार रुपये लूटे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। होटल संचालक मंगेजाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले उधार खाने की मांग की थी, जिसके इनकार पर उन्होंने धमकी दी और हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और 150 से अधिक कैमरों की जांच की। सिंघाना, नारनौल, भिवानी, गुड़गांव, कोटपूतली और अन्य क्षेत्रों में छापेमारी के बाद 23 अप्रैल को हरियाणा के कारोली मारोली गांव से दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में शेष आरोपियों अर्जुन, राकेश और कुलदीप की तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़ितों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और मामले की गहन जांच कर रही है। गठित टीम में थानाधिकारी रामसिह, हैड कांस्टेबल सुभाष लाम्बा, कांस्टेबल अजय भालोठिया, चोखाराम, सुनील कुमार रहे। कांस्टेबल अजय भालोठिया का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22