[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थी योग के अंगों को अपने जीवन में अपनाए – डॉ देवेंद्र सिंह ढुल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यार्थी योग के अंगों को अपने जीवन में अपनाए – डॉ देवेंद्र सिंह ढुल

विद्यार्थी योग के अंगों को अपने जीवन में अपनाए - डॉ देवेंद्र सिंह ढुल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थित श्रीजेजेटी विश्वविद्यालय के योग विभाग के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने संदेश में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा की योग के विद्यार्थी योग के अंगों को अपने जीवन का अंग बनाए और प्रतिदिन योग का अभ्यास करें। योग आधुनिक समय की महत्वपूर्ण जरूरत है जिसमें विद्यार्थियों के लिए अनेकों संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है पहला सुख निरोगी काया माना गया है और स्वस्थ रहने वाला व्यक्ति अपने आप को प्रसन्न महसूस करता है इस अवसर पर योग विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय के प्रांगण में योग विभाग के विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह योग अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर योग शिविर लगाकर विद्यार्थियों और अन्य लोगों को जागरूक किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार हो सके। इस अवसर पर योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मनन, डॉ सौरव, डॉ दिनेश और डॉ कंचन उपस्थित शाहिद विश्वविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22