[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने बालरासर आथूणा पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा कार्यों का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने बालरासर आथूणा पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा कार्यों का लिया जायजा

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने बालरासर आथूणा पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा कार्यों का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला प्रमुख वंदना आर्य ने बुधवार को चूरू पंचायत समिति की बालरासर आथूणा ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा चल रहे जल संरक्षण, रास्ता निर्माण और मजदूरी से जुड़े कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद को छत मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त साधन सृजित हों। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख ने आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता की जानकारी ली। वंदना आर्य ने ग्रामीणों से योजना के प्रभाव की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे और सभी लाभार्थियों को समय पर किश्त जारी की जाए। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22