[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोजगढ़ और चानाथ की रोही में लगी आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोजगढ़ और चानाथ की रोही में लगी आग

भोजगढ़ और चानाथ की रोही में लगी आग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के भोजगढ़ और चानाथ गांव की रोही मे मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग से सैंकड़ों बीघा मे पेड़ पौधे जलकर स्वाहा हो गए। आग से कई खेतों में लगी ड्रिप लाइन भी जल गई। आग से जंगल में रहने वाले काफी जीव जंतु जल गए। आग ने बड़ा भीषण रूप ले लिया। जिस कारण गांव में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार भोजगढ़ जाने वाली रोड़ के नजदीक मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक फार्म हाउस के पास आग लग गई। जो सैकडो बीघा में फैल गया। जिसकी सूचना उदयपुरवाटी अग्निशमन को मिलने पर तुरंत पहुंची। फायरमैन प्रमोद कुमार, संदीप बराला और अनिल रेप्सवाल ने जान की परवाह न करते हुए आग बुझने में जुट गए। फार्म हाउस में एक स्कूटी, एक टैक्टर और अन्य घरेलू सामान जल गया। पास में वन विभाग की बंजर भूमि होने के कारण जंगल में आग तेजी से फैल गई जो सैकड़ों बीघा में आग फैल गई। आग से पेड़ों में पानी के लिए लगाई हुई ड्रिप भी जल गई और सैकड़ों पेड़ जल गए। बंजर भूमि में सूखी घास, लकड़ियां व झाड़ झंखाड़ होने के कारण आग ने कुछ समय में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर विभाग के कर्मचारी व उदयपुरवाटी से दमकल पहुंची। आग बढ़ती देखकर आस पास की छ: अन्य दमकल भी बुलाई गई। आग की लपटें तेजी से बढ़ती गई। गांव में दूर दूर तक धुएं का बादल देखा गया। देर शाम तक आग बुझाने में सफल हुए। आग लगने का अभी कोई कारण नहीं पता चला है।

Related Articles