नीमकाथाना में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नीमकाथाना में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पृथ्वी दिवस के अवसर पर अरावली कॉलेज द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेहरू पार्क से शुरू हुई ये रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

एडीएम भागीरथ शाख ने कहा कि पृथ्वी पर जलवायु और पर्यावरण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। इससे पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव-जंतु सुरक्षित रह सकेंगे।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर एडीएम ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039996


