[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुरू में कांग्रेस की मंडल बैठक : पार्टी की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता, हर बूथ पर नियुक्त होगे अध्यक्ष ‌ प्रभारी जाखड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुरू में कांग्रेस की मंडल बैठक : पार्टी की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता, हर बूथ पर नियुक्त होगे अध्यक्ष ‌ प्रभारी जाखड़

चुरू में कांग्रेस की मंडल बैठक : पार्टी की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता, हर बूथ पर नियुक्त होगे अध्यक्ष ‌ प्रभारी जाखड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुरु शहर के मंडल कांग्रेस कमेटी की मिटिंग रविवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई। भरतीया रोड मंडल कांग्रेस कमेटी की मिटिंग अली मोहम्मद भाटी की अध्यक्षता में वार्ड नम्बर 11 में, आथूना मोहल्ला मंडल कांग्रेस कमेटी की मिटिंग हमीद रिसालदार की अध्यक्षता में मंडेलिया हाउस चूरू मे, पूनिया कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी की मिटिंग सूर्यप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में आशीर्वाद भवन वार्ड नम्बर 36 में, रैगर बस्ती मंडल कांग्रेस कमेटी की मिटिंग विनोद खटीक की अध्यक्षता में लुहारों का मोहल्ला वार्ड नम्बर 51 में, अगुना मोहल्ला कांग्रेस कमेटी की मिटिंग इस्लाम खान की अध्यक्षता में अगुणा मोहल्ला वार्ड नम्बर 42 में आयोजित की गई। उक्त सभी बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में चुरु विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़ उपस्थित रहे।

प्रभारी भीमराज जाखड़ ने कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों को हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। जाखड़ ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान और आम जनता भाजपा की तानाशाही से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया। जाखड ने पंचायतीराज संस्थाओं व नगर निकायों के पुर्नगठन को लेकर आपति जताते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जाति व धर्म देखकर पंचायतीराज व नगर निकायों का परिसीमन किया है जो संविधान के विरुद्ध है। जाखड ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने हारे हुए नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डों का पुनर्गठन कर रही है. ग्राम पंचायतों को जबरन नगर निकायों में शामिल किया जा रहा है. इसमें जनसंख्या नियमों की अनदेखी की जा रही है चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मंडल से लेकर वार्ड एवं गांव व बूथ स्तर पर मजबूत एवं सशक्त कर पार्टी के अन्दर एक नई उर्जा का संचार करने का हम सबको प्रयास करना है तथा कार्यकारिणियों में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले समय देने वाले उचित उतरदायित्व प्रदान किया जायेगा।

योगदान प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओ को संगठन में इस दौरान पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. हुसैन निर्वाण, रामेश्वर प्रजापत, जमील चौहान, सीताराम खटीक, अजीज दिलावरखानी, आसीफ छिंपा, बजरंग नाई, बाबू मंत्री, अकरम रिसालदार, घनश्याम अलवरिया, राकेश सैनी, समीउल्लाह गौरी, सबीर खान, इस्लाम खान, बजरंग बजाड, लोकेश शर्मा, इस्माईल भाटी, शाहीद गौरी, असलम खां मोयल, आसिफ निर्वाण, तारिख नागौरी, फारुक चौहान, सहित मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin