छापर में नवरात्रा महोत्सव का समापन:खटीक समाज और वाल्मीकि बस्ती ने निकाली विसर्जन यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
छापर में नवरात्रा महोत्सव का समापन:खटीक समाज और वाल्मीकि बस्ती ने निकाली विसर्जन यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
छापर : छापर में मंगलवार को नवरात्रा महोत्सव का समापन हुआ। बस स्टैंड के पास खटीक समाज और वाल्मीकि बस्ती द्वारा स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। खटीक समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु डीजे पर नाचते-गाते जुलूस के साथ गांधी सरोवर पहुंचे। यहां पंडित राधेश्याम सुंठवाल के आचार्यत्व में दुर्गा माता की पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जित की गई।
इस दौरान मंगतूराम खटीक, नागरमल खटीक, सांवरमल खटीक, राकेश खटीक, सुभाष खटीक, कमल कुमार, रूपचंद, द्वारका प्रसाद और रूपचंद खटीक सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
इसी तरह, वाल्मीकि बस्ती से भी सैकड़ों श्रद्धालु जुलूस के साथ गांधी सरोवर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विनोद चांवरिया, रामलाल ढिंकिया, रमेश ठेकेदार और नेमीचंद सुनगत सहित अन्य श्रद्धालु इस मौके पर उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465279


