करणी जन्मोत्सव पर सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान:करणी माता मंदिर सेवा समिति ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
करणी जन्मोत्सव पर सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान:करणी माता मंदिर सेवा समिति ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
छापर : छापर के पंचवटी उद्यान परिसर में सोमवार शाम करणी माता मंदिर सेवा समिति ने जन्मोत्सव सहयोगी भामाशाहों का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष भंवरदान चारण ने अध्यक्षता की। समाजसेवी अमित मोदी मुख्य अतिथि और भामाशाह रूपचंद दुधोड़िया विशिष्ट अतिथि थे। समिति ने दुधोड़िया और मोदी परिवार के रतनलाल, कांतादेवी, अमित, पूजा, सपना मोदी को साफा, चुनड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
भामाशाहों ने जन्मोत्सव सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इनमें नगरपालिका के एसआई महिपाल सिंह, जमादार नौरंगलाल, गोविंद नारायण, फायरमैन भवानीसिंह, अनिल सैनी, कुलदीप पारीक, नरेंद्र सामोर, जगदीश प्रजापत, हरिप्रसाद जोशी, मुकेश जांगिड़, अनिल चोटिया व रमेश ठेकेदार शामिल थे।
महेश तापड़िया, लक्ष्मीपत सुराणा, चंद्रप्रकाश पेड़ीवाल, आशीष कड़वासरा, गिरधारी गुलेरिया, कन्हैयालाल स्वामी, किशनलाल मेघवाल कार्यक्रम में मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465279


