शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण, स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा
चलकोई बणीरोतान में उमड़ा जनसैलाब, विधायक हरलाल सहारण बोले—शहीदों का बलिदान हमेशा रहेगा याद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गांव चलकोई बणीरोतान में वीर शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ की स्मृति में प्रतिमा अनावरण समारोह श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, देशप्रेम तथा सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने गांव के विद्यालय का नाम शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। शहीदों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने से युवा पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के जीवन और आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है। इससे युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होगी।
समारोह में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, पूर्व प्रधान दीपचंद राहड़, पदम सिंह राठौड़, विक्रम सिंह कोटवाद, संपत सिंह खीवासर, नरेंद्र कोटवाद और सुनील ढाका सहित अन्य लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राजेंद्र दाधीच, दुरुपाल सिंह, मालम सिंह, शोपाल सिंह, नरपाल फौजी, संदीप स्वामी, बजरंग सिंह, गुमान सिंह बीका, चलकोई युवा मोर्चा के सदस्य, शहीद के परिजन और मित्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का संचालन सूरजन सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465289


