[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत-माला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंद गया अज्ञात वाहन:सुबह ग्रामीणों को शव बिखरे पड़े मिले; टक्कर ऐसी-गर्भ से बच्चा निकलकर गिरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत-माला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंद गया अज्ञात वाहन:सुबह ग्रामीणों को शव बिखरे पड़े मिले; टक्कर ऐसी-गर्भ से बच्चा निकलकर गिरा

भारत-माला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंद गया अज्ञात वाहन:सुबह ग्रामीणों को शव बिखरे पड़े मिले; टक्कर ऐसी-गर्भ से बच्चा निकलकर गिरा

फलोदी : फलोदी में भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ऊंटों को काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई। टक्कर के बाद एक प्रेग्नेंट ऊंटनी का बच्चा निकलकर रोड पर गिर पड़ा। लोगों को 2 ऊंट तड़पती हालत में मिले। घटना फलोदी जिले के भोजासर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुई।

भोजासर थाना इंचार्ज अशोक कुमार विश्नोई ने बताया- देर रात ऊंट भारत माला हाईवे पर आ गए। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रोड पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया- ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने झुंड को कुचल दिया।

घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया।
घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया।

मौके पर जुटे लोग, बोले- रफ्तार बेकाबू

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गए। गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने कहा- भारत माला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस रोड पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।

सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। मृत ऊंटों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77