[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचदेव मंदिर के दो दिवसीय मेले का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचदेव मंदिर के दो दिवसीय मेले का समापन

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजन संध्या में बहायी भजनों की सुर सरिता, नाचने लगे बाबा के भक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बाबा गंगाराम धाम, पंचदेव मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित दो दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का समापन श्रद्धा व उल्लास के साथ गुरुवार देर रात को हुआ। महोत्सव में दो दिन तक बड़ी संया में बाबा के भक्त उमड़े। सुबह मंदिर ट्रस्टी अनिल मोदी व अन्य ने बाबा गंगाराम सहित भक्त देवकीनंदन व गायत्री देवी के चरण पादुका मंदिर गर्भ गृह से लाकर मंच पर एक वेदी पर स्थापित किए। यहां उनका अभिषेक किया गया। दिनभर बाबा का भजन कीर्तन व पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। शाम को गायक अनूप जलोटा ने खचाखच भरे पंडाल में अपने चिर परिचित अंदाज में भजनों की ऐसी सरिता बहाई की श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने बन्दे भज ले बाबा गंगाराम… हे विष्णु के अवतारी बाबा गंगाराम… जपलो जपलो गंगाराम.. मैली चादर ओढकर…सहित अनेक भजन सुनाए। उन्होंने मंदिर में बाबा गंगाराम की मूर्ति के सामने पूजा-अर्चना कर पुष्प चढ़ाए और देश की समृद्धि की कमाना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से अशोक केजड़ीवाल हैदराबाद और गोरीशंकर गुप्ता ने उनका समान किया।

बाबा गंगाराम की महिमा आधारित नाटिका भी हुई

दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में कलाकारों ने बाबा गंगाराम की महिमा पर आधारित नृत्य नाटिका व रासा बैंड के श्याम अग्रवाल व राधेश्री ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। मेले में विधायक राजेंद्र भांबू, भिवानी के विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ, भाजपा के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, युवा मोर्चा बूंदी के जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन, एमएसीटी के जज अरुण कुमार अग्रवाल, झालावाड़ के जिला जज गणेश गुप्ता, भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, केके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोलकाता के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

कोलकाता के कलाकारों ने धनुचि नृत्य एवं ढाक नृत्य की प्रस्तुति दी। बंगाल से आए हुए लोक कलाकारों ने हाथों में धूप पात्र और बड़े-बड़े ढोल को अपनी पीठ पर बांधकर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बाबा गंगाराम की महिमा पर आधारित लघु नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कोलकाता के रासा बैंड की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रात को बनारस के पंडितों ने एक कतार में खड़े होकर गंगा आरती शुरू की। मंत्र गूंजने लगे, ढोल -घड़ियाल बजने लगे और मानों पंचदेव मंदिर परिसर में बनारस का गंगाजी का घाट साकार हो उठा हो। इसी के साथ महोत्सव का समापन हुआ। मंदिर के मुय ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी ने दुपट्टा और पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

मेले में जस्टिस अरुण कुमार अग्रवाल, गणेश गुप्ता, झालावाड़ ,पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, के. के. गुप्ता, नितिन अग्रवाल व अन्य ने भी पूजा-अर्चना की। अंकुर मोदी ने बताया कि महोत्सव में दिल्ली, मुबई, कोलकाता, यूपी, बेंगलुरु, चेन्नई के अलावा अमरीका, लंदन, नेपाल, सिंगापुर, दुबई से भी प्रवासी भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77