[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडी में धान देकर लौट रहे किसान की मौत:ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, रॉन्ग साइड में आ रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मंडी में धान देकर लौट रहे किसान की मौत:ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, रॉन्ग साइड में आ रहा था

मंडी में धान देकर लौट रहे किसान की मौत:ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, रॉन्ग साइड में आ रहा था

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में सीकर-सालासर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर ने दूसरी साइड चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर चालक (किसान) की मौत हो गई। फिलहाल अब पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सदर पुलिस थाना ASI नरेश कुमार ने बताया- चूरू के नौरंगसर गांव का रहने वाला भंवर सिंह पुत्र राम सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर सीकर मंडी में धान देने के लिए आया था। यहां से लौटते वक्त सीकर सालासर मार्ग पर सिहोट छोटी से थोड़ा आगे सात मील बालाजी के पहले सामने से आ रहे ट्रेलर ने गलत दिशा में आकर ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के चलते भंवर सिंह घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

जानकारी अनुसार- यह पूरा हादसा ट्रेलर की ओर से आगे चल रही किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ, जिसके चलते ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने मौके से ट्रेलर और ट्रैक्टर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया है। मामले में मृतक के भंवर सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin