[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भौमियाजी महाराज का वार्षिक मेला:जाजोद में 1249 मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ, वॉलीबॉल विजेता टीम को दिया 21 हजार का इनाम दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भौमियाजी महाराज का वार्षिक मेला:जाजोद में 1249 मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ, वॉलीबॉल विजेता टीम को दिया 21 हजार का इनाम दिया

भौमियाजी महाराज का वार्षिक मेला:जाजोद में 1249 मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ, वॉलीबॉल विजेता टीम को दिया 21 हजार का इनाम दिया

रींगस : जाजोद गांव के लाखोला जोहड़े स्थित भौमियाजी महाराज मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक मेला संपन्न हुआ। मेले का समापन गुरुवार को दोपहर भोज महाआरती के साथ किया गया। मेले में महला ग्रुप की ओर से निःशुल्क आयुर्वेद और योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में 1249 रोगियों का उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चुंबक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर और पंचकर्म जैसी थेरेपी से मरीजों का इलाज किया।

खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता को 11 हजार रुपए की राशि दी गई। बच्चों की दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी नकद पुरस्कार दिए गए। मेले में जाजोद और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भौमियाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में भजन-कीर्तन और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात को श्री जगदंबा भजन पार्टी के किशोर मीणा और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी।

मेला कमेटी के पदाधिकारी भागीरथ सिंह महला, विशाल महला और डॉ. शंकर लाल शर्मा ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। मंदिर पुजारी महेंद्र बुल्ड़क, चंद्रशेखर महला और प्रो. संजय महरिया सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने मेले में सेवाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin