जयपुर में डॉ. उमराव सिंह यादव की सीजीएसटी अधिनियम पर आधारित पुस्तक का विमोचन
जयपुर में डॉ. उमराव सिंह यादव की सीजीएसटी अधिनियम पर आधारित पुस्तक का विमोचन
जयपुर : पूर्व सरकारी अधिकारी डॉ. उमराव सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘यादव्स कॉम्प्रिहेंसिव बुक ऑन द सीजीएसटी एक्ट, 2017’ का जयपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित समारोह में विमोचन किया गया। प्रसिद्ध व्यवसायी अक्षय कुमार जैन और प्रख्यात सनदी लेखाकार नटवर लाल भाटिया ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कर अधिकारी सचिन हरजांई ने की, जबकि संचालन अधिकारी रामचंद्र यादव ने किया।
पुस्तक में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 का धारा-वार विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इसमें संबंधित नियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का भी संदर्भ दिया गया है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कर विशेषज्ञों, अधिकारियों, सनदी लेखाकारों, कर सलाहकारों और विभागीय अधिकारियों के लिए उपयोगी संदर्भ ग्रंथ साबित होगी। पुस्तक से कर कानूनों को समझने और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग में सहायता मिलेगी।
समारोह में प्रदीप शर्मा, रूप नारायण यादव, उग्रसेन यादव, डॉ. विष्णु भारद्वाज, शरद आसावा, विष्णु गुप्ता, लव मेहरवाल, अजीतवुर्लन्म, सौरभ, मनीष यादव, किशन शर्मा और कैलाश चंद यादव सहित कर जगत से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहे। अधिवक्ता डॉ. विष्णु भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. उमराव सिंह यादव ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक तैयार करने का उद्देश्य कर प्रणाली की बेहतर समझ विकसित करना और संबंधित पेशेवरों को व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462439

