तस्करी को ले जा रहे थे 16 ऊंट:कंटेनर में ठूंस कर भरे थे, पुलिस ने छुड़ाए, 2 आरोपी पकड़े
तस्करी को ले जा रहे थे 16 ऊंट:कंटेनर में ठूंस कर भरे थे, पुलिस ने छुड़ाए, 2 आरोपी पकड़े
सीकर : सीकर सदर पुलिस ने कंटेनर में भरकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 ऊंट बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संप्रेषण गृह भेजा गया है। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि ऊंटों की तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश निवासी हसीन और फैजान को गिरफ्तार किया गया है।
इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे पूछताछ के बाद संप्रेषण गृह भेजा गया। फिलहाल उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऊंटों की तस्करी के मामले में दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी छह चक्का कंटेनर में 16 ऊंट भरकर चूरू जिले के सांडवा में आयोजित पशु मेले से लेकर आए थे।
आरोप है कि बिना लाइसेंस ऊंटों को कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, ऊंटों को उत्तर प्रदेश की एक मंडी में कटने के लिए ले जाया जा रहा था। हैड कांस्टेबल विकास कुमार के अनुसार, बरामद ऊंटों को फिलहाल रैवासा स्थित जीव आश्रय समिति की गोशाला में रखवाया गया है। इसके बाद उन्हें सिरोही जिले में स्थित प्रजनन केंद्र भेजा जाएगा। जीव आश्रय समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर को एक लग्जरी कार एस्कॉर्ट कर रही थी, लेकिन बाद में वह गायब हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2463497

