[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:विधायक अनिल शर्मा समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:विधायक अनिल शर्मा समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:विधायक अनिल शर्मा समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सरदारशहर : सरदारशहर में पूर्व विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा की जयंती पर तारानगर रोड स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पंडित भंवरलाल शर्मा ने जैतसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे सरदारशहर से सात बार विधायक चुने गए और एक बार मंत्री भी बने।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित शर्मा ने 36 कौम को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया। उन्होंने सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में नहर लाकर सिंचाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

कार्यक्रम में उप प्रधान केसरी चंद शर्मा, कांग्रेस देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, पूर्व प्रधान भिखम सिंह राठौड़, पूनमचंद पारीक, नगर परिषद उप सभापति अब्दुल रसीद चायल, फुसें खां, तेजपाल पारीक, पूर्व प्रधान राम कुमार मेघवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, बाबूलाल जैतासर, सरपंच नानूराम पारीक, विष्णु गौड़, मांगीलाल डांगी, बंशीधर बोहरा, बाबु खान आसलसर, महावीर माली, मालाराम सारण, सोहनराम साहू, रामलाल सारण, भंवरलाल गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles