चूरू में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से राजीव गांधी नि: शुल्क विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ
चूरू में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से राजीव गांधी नि: शुल्क विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन द्वारा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पुनियां के निर्देशानुसार चूरू जिले में नि: शुल्क विधिक सहायता हेतु राजीव गांधी निःशुल्क विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें शहर एवं जिले की आमजन की पीड़ा की शिकायत नि: शुल्क लिखने का बीड़ा उठाया गया तथा जिले में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन परिसीमन पुनः सीमांकन में व्याप्त विसंगतियों बाबत जिला कलेक्टर एवं संबंधित नगर निकाय को आपत्तियां लिखने का कार्य किया जा रहा है व चूरू कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने बताया कि जिले में आमजन को पीड़ा होने पर पीड़ित को सहायता प्रदान करते हुए न्याय के मार्ग को सुगम बनाने तथा सस्ता एवं शुलभ न्याय हेतु कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ निरन्तर अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाता रहेगा।
इस अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र राजपुरोहित, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुरेश कल्ला, जिला उपाध्यक्ष सुरेश आर्य, चरणसिंह सहारण, मंगल सिंह, सुनील मेघवाल झारिया, श्रीचंद सहारण, जयसिंह नायक, बिलाल खान, समीर खान, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता एवं विधिवेत्ता उपस्थित थे।