[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में गंदगी से लोग परेशान:लोग बोले-नगर परिषद नहीं उठा रहा कचरा, आवारा पशु फैला रहे गंदगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में गंदगी से लोग परेशान:लोग बोले-नगर परिषद नहीं उठा रहा कचरा, आवारा पशु फैला रहे गंदगी

सरदारशहर में गंदगी से लोग परेशान:लोग बोले-नगर परिषद नहीं उठा रहा कचरा, आवारा पशु फैला रहे गंदगी

सरदारशहर : सरदारशहर के सुनारों का टाडा क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 में साफ सफाई नहीं होने से लोग परेशान है। वार्ड पार्षद के बोर्ड के पास कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद का कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं आ रहा। इस समस्या से क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है। आवारा पशु कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं। तेज हवा से बदबू आसपास के घरों तक पहुंच रही है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासी गजानंद सोनी, मनीष सोनी, राजकुमार सोनी और महेंद्रा देवी ने इस मुद्दे को उठाया है। उनका आरोप है कि नगर परिषद और पार्षद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। क्षेत्र में कचरा पात्र भी उपलब्ध नहीं हैं। पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लोग प्रशासन से नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं। नगरपरिषद के आयुक्त मघराज डूडी का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई की जा रही है। जहां सफाई नहीं हुई है, वहां जल्द करवाई जाएगी।

Related Articles