खेतड़ी में करमाड़ी गांव में मिला शव:मवेशी चराने वाले ने पहाड़ पर देखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस
खेतड़ी में करमाड़ी गांव में मिला शव:मवेशी चराने वाले ने पहाड़ पर देखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस
खेतड़ी : खेतड़ी में करमाड़ी गांव के खेल मैदान के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मवेशी चराने वाले लोगों ने पहाड़ी पर शव देखा और इसकी सूचना दी। थानाधिकारी मांगीलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी के अनुसार मृतक गांव का नहीं लगता है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने एफएसएल टीम से जांच कराने की मांग की है। थानाधिकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत सुबह से पहले हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037663


