[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला हटाने पर मांकड़ी में धरना प्रदर्शन:ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, बोले- बिना किसी मापदंड निरस्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला हटाने पर मांकड़ी में धरना प्रदर्शन:ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, बोले- बिना किसी मापदंड निरस्त किया

नीमकाथाना जिला हटाने पर मांकड़ी में धरना प्रदर्शन:ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, बोले- बिना किसी मापदंड निरस्त किया

नीमकाथाना : नीमकाथाना को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत मांकड़ी में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। मोहर सिंह यादव के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया और टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मोहर सिंह यादव ने कहा कि नीमकाथाना को जिला यथावत रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की उपेक्षा से न केवल नीमकाथाना बल्कि पूरे सीकर संभाग में असंतोष बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे शासन और प्रशासन की छवि खराब होगी। ये स्थिति सरकार के लिए मुश्किल साबित हो सकती है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बिना किसी मापदंड के जिला निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना जिला बनने के सभी मापदंड पूरे करता था। फिर भी राजनीतिक द्वेष के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता में सरकार के इस फैसले को लेकर भारी आक्रोश है।

धरने में बलवीर यादव, ओमप्रकाश यादव, शिवकरण यादव, महेश यादव, कृष्ण यादव सहित कई लोग शामिल हुए। राजेंद्र यादव, विकास यादव, रमन यादव, लक्ष्मीकांत यादव, पूरण मल और कौशल्या देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने भी धरने को समर्थन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22