[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन के खाली क्वार्टर में मिला शव:5 दिन पुराना बताया जा रहा शव, लंबे समय से खाली रेलवे क्वार्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रेलवे स्टेशन के खाली क्वार्टर में मिला शव:5 दिन पुराना बताया जा रहा शव, लंबे समय से खाली रेलवे क्वार्टर

रेलवे स्टेशन के खाली क्वार्टर में मिला शव:5 दिन पुराना बताया जा रहा शव, लंबे समय से खाली रेलवे क्वार्टर

रींगस : रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट आरक्षण घर के पास स्थित एक खाली रेलवे क्वार्टर में एक व्यक्ति का पांच दिन पुराना शव मिला है।

पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, क्षेत्र में फैली तेज बदबू की शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शव मिलने के समय उस पर पीले रंग की टी-शर्ट और अंडरवियर पहना हुआ था।

जांच में पता चला है कि यह रेलवे क्वार्टर लंबे समय से खाली पड़ा था और किसी कर्मचारी को आवंटित नहीं था। क्वार्टर की तलाशी के दौरान एक जसवेंद्र सिंह नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22