[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन से असंतुष्ट लोगों से आपत्तियां लेने हेतु झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा प्रभारी नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन से असंतुष्ट लोगों से आपत्तियां लेने हेतु झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा प्रभारी नियुक्त

नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन से असंतुष्ट लोगों से आपत्तियां लेने हेतु झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा प्रभारी नियुक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा सरकार द्वारा मनमाने ढंग से नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में किया जा रहे परिसीमन, पुनर्गठन एवं सीमावृद्धि से असंतुष्ट नगर निकाय पंचायती राज क्षेत्र के लोगों से आपत्तियां लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले की सभी विधानसभा में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं ।सभी प्रभारी को 21 अप्रैल तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से आपत्तियां एकत्र कर जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं को जमा करानी है। इसके बाद 23 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।

झुंझुनूं कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी ने बताया कि आपत्तियां लेने के लिए जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा द्वारा मंडावा विधानसभा में सलीम सिगड़ी व किरोड़ीमल पायल, उदयपुरवाटी विधानसभा में राजेंद्र सिंह गिल व एडवोकेट श्रवण सैनी, झुंझुनूं विधानसभा में सुमेर सिंह महला वअजमत अली, पिलानी विधानसभा में शेर सिंह नेहरा व एडवोकेट संजय सैनी, सूरजगढ़ विधानसभा में डीपी सैनी व मानसिंह सहारण, नवलगढ़ विधानसभा में तारा देवी पूनिया व सुमेर मेघवाल, खेतड़ी विधानसभा में चुन्नीलाल चनेजा व राजकुमार ढाका को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22