हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा
हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सरकारी अस्पताल के पास स्थित मंदिर से शनिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, चूणा चौक व सांखला मोहल्ले से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं कलश धारण किए हुए थी। शोभा यात्रा के दौरान हनुमान की आकर्षक झांकी सजाई गई। यात्रा में युवा अपने हाथों में ध्वज पताका लिए हुए डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह गुलाल व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035732
