[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोई हुई अंगूठियां वापस मिली:रानी सती मंदिर के बाहर गिर गई थी, सीसीटीवी में महिला अंगूठियों को उठाते हुए आई थी नजर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खोई हुई अंगूठियां वापस मिली:रानी सती मंदिर के बाहर गिर गई थी, सीसीटीवी में महिला अंगूठियों को उठाते हुए आई थी नजर

खोई हुई अंगूठियां वापस मिली:रानी सती मंदिर के बाहर गिर गई थी, सीसीटीवी में महिला अंगूठियों को उठाते हुए आई थी नजर

झुंझुनूं : रानी सती मंदिर में गुरुवार को सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक महिला की खोई हुई सोने अंगूठियां वापस मिल गई। ये अंगूठियां मंदिर के बाहर गिर गई थी। CCTV कैमरों में एक महिला की पहचान हुई। महिला अंगूठियों को उठती हुई नजर आई। महिला से सोने की अंगूठियां बरामद कर ली गई।

मामले के अनुसार ममता अग्रवाल पत्नी विकास अग्रवाल रानी सती मंदिर में दर्शन के लिए आई हुई थी। दर्शनार्थी ने शाम करीब 5:00 बजे मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी चार सोने तथा डायमंड की अंगूठियां मंदिर परिसर के बाहर कहीं गिर गई हैं।

शिकायत मिलते ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों ने तुरंत कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि शाम 4:22 बजे मंदिर के बाहर एक महिला भिखारी, जिसकी पहचान चंचल के रूप में हुई। चंचल ने गिरी हुई अंगूठियों को उठाया और तुरंत अपने घर की ओर चली गई।

मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस तालाब के पास चंचल की तलाश शुरू की। चंचल को उसके घर से ढूंढ निकाला गया और पूछताछ करने पर उसके कब्जे से ममता अग्रवाल की चारों बहुमूल्य अंगूठियां बरामद कर ली गईं। बरामद की गई अंगूठियां सोने और डायमंड की थीं और उनका कुल वजन दो तोले से अधिक था, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।

मंदिर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बरामद की गई सभी अंगूठियां महिला परिवादी ममता अग्रवाल को सुरक्षित वापस सौंप दीं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अबतक कुल 284 मामलों का खुलासा किया जा चुका है।

Related Articles