देश में पहली बार E-Tax Officer मॉड्यूल लॉन्च:राजस्थान के GST करदाताओं के लिए नई सुविधा, नीमकाथाना में व्यापारियों को दी जानकारी
देश में पहली बार E-Tax Officer मॉड्यूल लॉन्च:राजस्थान के GST करदाताओं के लिए नई सुविधा, नीमकाथाना में व्यापारियों को दी जानकारी

नीमकाथाना : राजस्थान सरकार ने करदाताओं की सुविधा के लिए एक अनूठी पहल की है। वाणिज्यिक कर विभाग ने देश में पहली बार E-Tax Officer मॉड्यूल की शुरुआत की है। यह मॉड्यूल एकीकृत कर प्रबंधन प्रणाली का हिस्सा है। जयपुर संभाग के अतिरिक्त आयुक्त कीर्ति शर्मा के निर्देशन में नीमकाथाना के अग्रसेन भवन में व्यापारियों को इस नई सुविधा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपायुक्त शम्भू दयाल मीना और सहायक आयुक्त शंकर लाल ने व्यापारियों को बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री के विजन और वित्त मंत्री की बजट घोषणा 2024-25 का हिस्सा है।
नए मॉड्यूल से करदाता अपने GST रिटर्न में की गई गलतियों को खुद सुधार सकेंगे। साथ ही वे विभाग से सीधा संवाद भी कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर प्रबंधन को सरल बनाना है। यह व्यवसाय को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में व्यापारियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से E-Tax Officer मॉड्यूल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभाग इस नई सुविधा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्यव्यापी अभियान चला रहा है।