[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब विद्यार्थियों को मिलेगा होलीस्टिक रिपोर्ट कार्ड, शैक्षिक:व्यक्तिगत, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं का होगा आंकलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब विद्यार्थियों को मिलेगा होलीस्टिक रिपोर्ट कार्ड, शैक्षिक:व्यक्तिगत, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं का होगा आंकलन

अब विद्यार्थियों को मिलेगा होलीस्टिक रिपोर्ट कार्ड, शैक्षिक:व्यक्तिगत, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं का होगा आंकलन

झुंझुनूं : प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि एक होलीस्टिक प्रगति-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह समग्र कार्ड विद्यार्थियों की 360 डिग्री प्रगति का मूल्यांकन करेगा, जिसमें उनकी शैक्षिक, व्यक्तिगत, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं का समेकित आंकलन किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार किए गए इस प्रगति-पत्र का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर विद्यार्थियों की मजबूत बुनियाद तैयार करना है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, इस कार्ड में विद्यार्थियों की संपूर्ण शैक्षणिक यात्रा, उनकी गतिविधियों, सहभागिता, व्यवहार, भाषा, संख्याज्ञान व अन्य क्षमताओं की जानकारी समाहित की जाएगी। यह प्रगति-पत्र शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद प्रिंट कर विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

इस विशेष प्रगति-पत्र की एक अहम खासियत यह है कि इसमें अंकों की जगह ग्रेड दी जाएगी। इसमें ए ग्रेड उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो स्वयंस्फूर्त रूप से दक्षता प्राप्त कर रहे हैं। बी ग्रेड उन्हें दिया जाएगा जो शिक्षक की सहायता से कार्य कर पा रहे हैं, जबकि सी ग्रेड उन विद्यार्थियों के लिए होगा जिन्हें विशेष सहायता की आवश्यकता है। इस नवाचार का उद्देश्य विद्यार्थियों का सतत, समग्र एवं व्यापक मूल्यांकन करना है, ताकि उनकी शैक्षिक प्रगति का लगातार अवलोकन संभव हो सके। साथ ही, इसमें पारिवारिक शिक्षा और औपचारिक शिक्षा के समन्वय पर भी जोर दिया गया है।

खेल विधि के माध्यम से पठन, लेखन, भाषा और गणित की समझ को आंकने पर भी ध्यान दिया जाएगा, जिससे बच्चों में स्वाभाविक अधिगम को बढ़ावा मिल सके। यह प्रगति-पत्र शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जो बच्चों की नींव को मजबूत बनाते हुए उन्हें समग्र रूप से विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका रहेगी।

Related Articles