[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा हेतु जागरूकता पुस्तिका का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा हेतु जागरूकता पुस्तिका का विमोचन

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा हेतु जागरूकता पुस्तिका का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रामावतार मीणा द्वारा जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया गया ।

पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने जानकारी दी कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में यह नवाचार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तिका कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने, उनसे जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस पुस्तिका के निर्माण में एनजीओ “पार्टनर्स फॉर लॉ इन डेवलपमेंट” (PLD) का विशेष सहयोग रहा है। इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत की प्रक्रिया, आन्तरिक समितियों की भूमिका, तथा ‘कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013’ के महत्वपूर्ण प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया है।

उपनिदेशक न्यौला ने यह भी बताया कि 16 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे सूचना केंद्र सभागार में एक आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में जिला स्तरीय कार्यालयों में गठित आन्तरिक समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं ब्लॉक सुपरवाइजर शामिल होंगे। कार्यशाला के दौरान जिले में गठित 3 हजार से अधिक आन्तरिक समितियों को यह जागरूकता पुस्तिका निःशुल्क वितरित की जाएगी, ताकि वे अपने-अपने कार्यालयों में महिला कर्मचारियों को जागरूक कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin