[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की स्थिति सहित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें । विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अघोषित कटौती से बचा जाए और मरम्मत कार्यों की पूर्व सूचना आमजन को दी जाए।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए अपात्र लोगों के राशन कार्ड से नाम हटाने और रिकवरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर मीणा ने ‘मंगल पशु बीमा योजना’ की प्रगति की जानकारी ली और पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि योजना के अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभ दिलाया जाए।

ये रहे मौजूद

बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, सीईओ रणजीत सिंह, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सीडीईओ अनसूईया, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक नानूराम, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश सुरा, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, एपिआरो विकास चाहर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin