मान नगर लोयल में परिंडा अभियान का शुभारंभ, 103 परिंडे लगाए जाएंगे सार्वजनिक स्थानों पर
मान नगर लोयल में परिंडा अभियान का शुभारंभ, 103 परिंडे लगाए जाएंगे सार्वजनिक स्थानों पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : लोयल गांव के मान नगर में परिंडा अभियान का शुभारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थानों पर 103 परिंडे लगाए जाएंगे। यह अभियान चांदा देवी के 103वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया गया है, जो कि एक अद्वितीय और प्रेरक पहल है।हवलदार हंसराम लाम्बा, सुभाषचंद्र लाम्बा और बनवारी लाल लाम्बा ने बताया कि परिवार जनों ने उनकी माँ चांदा देवी के जन्मदिवस को यादगार एव भव्य बनाने का फैसला किया है। जिसके तहत कुवे पर बने हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
परिवार के सदस्य ने मां के लिए विशेष पूजा अर्चना की और उनके स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की, और परिवार जनों ने यह तय किया है कि मां की उम्र 103 वर्ष हो गई है, इसलिए गर्मियों के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा अभियान चलाया जाएगा।जिसके शुभारंभ के अवसर पर परिजनों ने पांच परिंडे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। परिजनों ने आमजन से अपील की के घर पर कोई भी मांगलिक कार्य हो तो हमें उसको यादगार बढ़ाने के लिए गौ सेवा एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर परिवार जनों ने केक काटकर चांदा देवी का 103 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।इस अभियान के शुभारंभ पर सरपंच महेन्द्र काजला, पूर्व सरपंच मनरूप काजला,सभाचन्द ढाका मानोता जाटान, सूबेदार शीशराम काजला, सुभाष काजला, सुमेर सिंह चिड़ासन, अरविंद काजला, संदीप लाम्बा,बलबीर काजला, मालाराम, संदीप काजला, वीरेंद्र काजला, संजय काजला,सूबेदार इंद्र सिंह, महासिंह लाम्बा, मैनेजर रोहिताश काजला, उम्मेद सिंह काजला, सूबेदार राम सिंह, सुमेर सिंह एवं महेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे।