[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीरजा मोदी को मिला ‘झुंझुनूं की शख्सियत’ सम्मान:शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित, शहर पहुंचने पर हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीरजा मोदी को मिला ‘झुंझुनूं की शख्सियत’ सम्मान:शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित, शहर पहुंचने पर हुआ स्वागत

नीरजा मोदी को मिला 'झुंझुनूं की शख्सियत' सम्मान:शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित, शहर पहुंचने पर हुआ स्वागत

झुंझुनूं : झुंझुनूं एकेडमी की प्रबंध निदेशक नीरजा मोदी को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए शेखावाटी फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से ‘झुंझुनूं की शख्सियत राज्य स्तरीय सम्मान’ से नवाजा गया था। झुंझुनूं पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। नीरजा मोदी ने शिक्षा और पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

उन्होंने बच्चों से पर्यावरण के प्रति प्रेम विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोई भी सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम होता है और यह सम्मान सभी बच्चों को समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बच्चे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए किए निरंतर प्रयास

स्कूल के निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि नीरजा मोदी को यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके निरंतर प्रयासों, नंदीशाला में नियमित रूप से पेड़ लगाने, गोवंश के लिए पौष्टिक आहार, देखभाल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने, गर्मियों में पेड़ों पर परिंडे और बर्ड फीडर लगाने, जीवेम् उद्यान नर्सरी की स्थापना और पौधों के मुफ्त वितरण जैसे कार्यों के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रताप सिंह खाचरियावास, कालीचरण सर्राफ, भाजपा नेता मुकेश दाधीच, देवेंद्र सिंह झाझड़िया, कृष्णा पूनिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिया गया।

स्वागत समारोह में कुरडाराम धींवा, डॉ. दिलीप मोदी, स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्य सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि, प्रवेश निदेशक श्याम सुंदर शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22