[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आबूसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ख़िदरसर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आबूसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ख़िदरसर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया

आबूसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ख़िदरसर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं, आबूसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ख़िदरसर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। संस्थान प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने संस्थान में विभिन्न विभागों कि प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। विद्युत् विभाग में मशीन प्रयोगशाला में प्रयोगशाला प्रभारी अधिकारी राजकुमार वर्मा, ने विभिन्न प्रकार की मोटर्स के बारे में छात्रों को बताया। विद्युत् मापन प्रयोगशाला में छात्रों ने Ammeter, Voltmeter, Wattmeter आदि विभिन्न विद्युत् मापन उपकरणों के उपयोग कि जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में यांत्रिकी विभाग में यांत्रिकी कार्यशाला में छात्रों ने lathe मशीन, कटर, वेल्डिंग मशीन, बॉयलर आदि के बारे मे विभाग प्रभारी अधिकारी मोहित सिंह एवं मोज सिगर के द्वारा जानकारी प्राप्त की। इलेक्ट्रॉनिक विभाग में कम्युनिकेशन प्रयोगशाला, इलेक्ट्रॉनिक कार्यशाला में छात्रों ने विभिन्न CATHODE RAY OSCILLOSCOPES , ट्रांजिस्टर, डायोड, रेजिस्टेंसेस आदि के बारे में प्रभारी अधिकारी अर्पिता कुमारी के द्वारा जानकारी प्राप्त कि। अंत में प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया ने छात्रों व स्कूल से साथ पधारे स्टाफ सदस्यों निशा पुनिया, चंचल, रविन्द्र कुमार सभीको पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22